आज का यह पोस्ट बहुत ही शानदार होने वाला हैं क्युकी आज के इस पोस्ट में हम ऋतुओं में सर्वश्रेष्ठ वसंत ऋतु के बारे में जानने वाले हैं।
जैसा की हम सभी जानते है की सभी ऋतुओं में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ऋतु, वसंत ऋतु (Spring Season) ही हैं इसीलिए आज के इस नए पोस्ट में हम ऋतुराज वसंत पर हिंदी में निबंध पढ़ेंगे।
यह भी पढ़े –
- टेलीविज़न पर हिंदी में छोटा निबंध (Television Essay in Hindi)
- समय के महत्व पर हिंदी में छोटा निबंध (Time Essay in Hindi)
वसंत ऋतु पर निबंध हिंदी में – Basant Ritu Par Nibandh in Hindi Language

हमारा देश भारत अनेक प्रकार के ऋतुओं का देश हैं जिसमे वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु आदि हैं।
इन सभी ऋतुओ का आनंद हमारे देश के निवासी उठाते हैं। वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद शरद ऋतु का आगमन होता है उसके पश्चात वसंत ऋतु का आगमन होता हैं और अंत में ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता हैं।
वसंत का आगमन हिंदी महीने अनुसार फागुन में होता हैं और वह चैत मास तक ठहरता है। सभी ऋतुओं का ऐसा आकर्षक चक्र हमारे देश के अलावा और किसी देश में देखने को नहीं मिलता हैं।
वसंत ऋतू के आगमन से ही शीत ऋतू का भयंकर प्रकोप भाग जाता हैं। वसंत ऋतू में पकृति अपने सबसे मनमोहक रूप में दिखाई देती हैं। चारो तरफ नए-नए फूल खिलते हैं सभी पेड़-पौधे में नए पत्तियां आने लगती हैं।
इस ऋतू के आगमन से ही हमारी धरती का सम्पूर्ण वातावरण हरियाली से भर जाता हैं। गेहूँ के खेतो में रंग-बिरंगी तितलियाँ उरने लगती है।
आम के पेड़ो पर मंजर आने लगते हैं उसके प्रभाव से कोयल के भी कंठ फुट जाते हैं। कोयल की प्यारी कुक चारों और सुनाई पड़ने लगती है।
लोगों के जीवन में एक नया उमंग-सा भर जाता हैं। बसंत ऋतू में मौसम पूरा खुशनुमा बना रहता है। न ही शरद ऋतू की कठोरता और ग्रीष्म ऋतू का भयंकर ताप रहता हैं।
वसंत ऋतू में प्रकृति के कण-कण में नवजीवन का संचार हैं। वसंत ऋतू के समय ही होली का त्यौहार आता हैं इसीलिए होली को वसंतोत्सव भी कहा हैं।
इस समय में खेतों में पकी हुयी फ़सलें हवा के प्रभाव से लहराती हुई रहती है। सभी ऋतुओं में सबसे ज्यादा प्रशंसा बसंत ऋतू की जाती हैं।
Final Thoughts –
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में आपने वसंत ऋतू पर हिंदी में निबंध पढ़ा। अगर आपको यह निबंध अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरुर कीजिए।
आप यह भी जरुर पढ़िए –
- विद्यार्थी जीवन पर निबंध हिंदी में – Student Life Essay in Hindi
- विज्ञान के महत्व पर हिंदी में निबंध – Essay on Science in Hindi
- वर्षा ऋतू पर निबंध हिंदी में – Essay on Rainy Season in Hindi